फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महाकुंभ में भ्रामक पोस्ट करने वाले 22 और सोशल मीडिया अकाउंट पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ से जोड़कर भ्रामक पोस्ट करने पर पुलिस ने 22 और सोशल मीडिया अकाउंट पर मुकदमा दर्ज किया है। दो पुराने वीडियो मेले से जोड़कर पोस्ट किए गए हैं। बीते माह में कुल 53 सोशल मीडिया अकाउंट पर केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

पहला वीडियो मिस्त्र देश का है। 14 जुलाई वर्ष 2020 में हुए अग्निकांड से संबंधित वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुंभ का बता अफवाह फैलाई जा रही थी। वीडियो के माध्यम से बताया गया कि महाकुंभ में तीसरी बार आग लगने से बस स्टैंड पर 40 से 50 गाड़ियां जलकर राख हो चुकी हैं। इसमें कुल सात अकाउंट पर केस दर्ज किया गया है।
वहीं, दूसरा वीडियो बिहार का 2024 का है। इसमें पुष्पा-2 फिल्म के प्रमोशन से संबंधित कार्यक्रम के वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुंभ का बता अफवाह फैलाई गई। कहा गया कि कुंभ में राष्ट्रवादी और सनातनी लोगों ने आर्मी वालों पर चप्पलें फेंकीं। इसमें कुल 15 सोशल अकाउंट पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिस्त्र देश का वीडियो फैलाने वाले इन सात पर केस
1-इंडिया विथ कांग्रेस (UWCforYouth) एक्स (एक्स)
2-हरिंद्रा कुमार राव (kumar.harindra.rao) इंस्टाग्राम
3-अनिल पटेल (_1_4_3_anil_patel) इंस्टाग्राम
4- विशाल बाबू (a.v.r_rider_0) इंस्टाग्राम
5-नेमी चंद (nemichand.kumawat.2022) इंस्टाग्राम
6-शिफा भदौरिया (bhadoriya6285) इंस्टाग्राम
7-हेलो प्रयागराज (Hello_Prayagraj) यू-ट्यूब


पुष्पा-2 फिल्म के प्रमोशन के वीडियो पर इन पर केस
1-इंद्रजीत बरक (inderjeetbarak) एक्स (एक्स)
2-सुनील (sunil1997_) एक्स (एक्स)
3-निहाल शेख mr_nihal_sheikh एक्स (एक्स)
4-डिंपी (Dimpi77806999) एक्स (एक्स)
5-सत सेवा (lalitjawla76) एक्स (एक्स)
6-संदेश वटक न्यूज (Sandeshvataksv) एक्स (एक्स)
7-लोकेश मीना (LOKESHMEEN46402) एक्स (एक्स)
8-राज सिंह चौधरी RajSingh_Jakhar एक्स (एक्स)
9-यूनुस आलम (Facebook account)
10- अमीनुउद्दीन सिद्दीकी (Facebook account)
11-अरविंद सिंह यादव अहीरवाल (Facebook account)
12-शिवम कुमार कुशवाहा (Facebook account)
13-जैन रेनू (Facebook account)
14-अमित कुमार II (Facebook account)
15-मेहत्तर एक योद्धा बलिया (Facebook account)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें