लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर चिलबिला और जगेशरगंज रेलवे स्टेशनों के बीच पूरेकेवल गांव के समीप बीते मंगलवार दोपहर डायल 100 के सिपाहियों और ग्रामीणों के चलते बड़ा रेल हादसा बच गया। गौरीगंज से प्रतापगढ़ की तरफ आ रही मालगाड़ी पलटने से बच गई। अराजकतत्वों ने दो किमी की दूरी तक रेलट्रैक से पेंड्रोल क्लिप निकालकर फेंक दिया था।
डायल 100 के एसपी ने दोनों सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। डायल 100 के सिपाही सिपाही अंजनी मिश्रा और ड्राइवर अखिलेश पांडेय ने लाल गमछा दिखाकर मालगाड़ी को रोक लिया था।
जीआरपी ने शातिर चोर को दबोचा
ट्रेनों में यात्रियों के सामान उड़ाने वाले शातिर चोर को जीआरपी ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के श्रीकांत का पुरवा निवासी राजू तिवारी पुत्र अशोक तिवारी ट्रेन में मौका मिलते ही यात्रियों के सामान गायब कर देता था। जीआरपी ने उसे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।