प्रयागराज। कीडगंज में रेलवे क्रासिंग के पास से चोरी बोलेरो गाड़ी सैदाबाद में जनता गैराज से बुधवार को बरामद कर दी गई। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि बोलेरो काटकर बेचने वाले गैंग ने गाड़ी उड़ाई थी। पूछताछ के बाद उनके पास से चोरी की पांच बोलेरो बरामद की गईं। इसके चार इंजन और तीन चेचिस को भी बरामद किया गया।
कीडगंज थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग केपास से 29 दिसंबर को एक बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई थी। क्राइम ब्रांच के एसके निगम को मुखबिर से पता चला कि गाड़ी सैदाबाद के जनता गैराज में खड़ी है। कीडगंज पुलिस के साथ वहां दबिश दी गई तो गैराज से पांच बोलेरो गाड़ी, चार बोलेरो के इंजन और तीन चेचिस बरामद किए। गैराज से थरवई के अशफाक अहमद, कीडगंज के विशाल गुप्ता व कोखराज के जितेन्द्र पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से कीडगंज का कौशल गुप्ता फरार हो गया था। गैंग का मुखिया कौशल गुप्ता है। गैराज में अली और इरफान किसी भी गाड़ी को खोलकर उनकेपार्ट्स को अलग कर देते थे। अलग अलग पार्ट्स को कबाड़ी मार्केट में ऊंचे दामों पर बेच देते थे।