फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आकर्षक झांकियों ने मोहा मन, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा बाबूगंज

Tue, 20 Oct 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के बाबूगंज के दशहरा मेले में आकर्षक झांकियों के साथ निकला रामदल और उमड़ी श्रद्धालुओं की - फोटो : samvad
विज्ञापन
बाबूगंज बाजार में सोमवार को दशहरा मेला धूमधाम से मनाया गया। आकर्षक झांकियों और रोशनी से सजे मेले में देर रात तक भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीराम ने बाण चलाकर रावण का पुतला दहन किया। आतिशबाजी और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

रावण दहन से पहले राम, लक्ष्मण और सीता की शोभायात्रा रामदल के रूप में निकली। श्रीरामलीला कमेटी के संरक्षक राजकुमार मोदनवाल ने रामलीला से सीख देने पर जोर दिया। अध्यक्ष योगेश केसरवानी समेत कई पदाधिकारी और रामभक्त उपस्थित रहे। बाबूगंज की 65 वर्ष पुरानी रामलीला का दशहरा मेला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आयोजित हुआ। मैदान पर कथित अवैध कब्जे के कारण 25 वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। कमेटी ने मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराकर स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें