फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हनुमानगंज के आधा दर्जन गांवों में बढ़ाई जाएगी ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता

Mon, 23 Jun 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी। वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में स्वीकृत परिवर्तक क्षमता वृद्धि व द्वितीय बिंदु परिवर्तक लगाए जाने के मामले का पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के निदेशक तकनीकी जीतेंद्र नरवाया ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जल्द ही हनुमानगंज के गांवों में ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बहादुरपुर विकास खंड के 33/11 उपकेंद्र कोटवां और 33/11 उपकेंद्र आवास विकास के तहत कई गांवों में ट्रांसफार्मरों के लोड बढ़ाए जाने की स्वीकृति तत्कालीन अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल द्वितीय को दिया गया था। इसके अलावा ग्रामसभा बजहां, ग्रामसभा दुबावल, ग्रामसभा उत्तरी कोटवां, ग्रामसभा मूसा उत्तरी कोटवा में ट्रांसफाॅर्मर की स्वीकृति दी गई थी। पर अब तक कार्य नहीं हो सका। इस समस्या से जुड़ी खबर को अमर उजाला ने 19 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
शनिवार को शिकायतकर्ता भाजयुमो के जिला मंत्री धनंजय मिश्र ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के तकनीकी निदेशक जीतेंद्र नरवाया ने संपर्क किया। इसके बाद तकनीकी निदेशक ने पूरे प्रकरण को संज्ञान में लिया। इसके लिए जिम्मेदार संबंधित अधिकारी को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन


बहादुरपुर विकास खंड की आधा दर्जन ग्रामसभाओं में तकरीबन साढ़े सात लाख के बजट से ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने थे। पहाड़ीपुर ग्रामसभा में 10 केवीए का दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाने और बजहां में 63 केवीए ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाकर 100 केवीए करना था। इसी प्रकार उत्तरी कोटवां में 63 केवीए के बगल में दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाने, दुबावल उपरहार में 63 केवीए के पास दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाने और उत्तरी कोटवां मुसहा में 25 केवीए के बगल दूसरा नया ट्रांसफाॅर्मर लगाना था। लेकिन, विभाग ने 1,25,974 रुपये के बजट से पुराना ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें