फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में बैठकर देंगे इलाहाबाद विवि की प्रवेश परीक्षा, ओमान और बहरीन से ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होंगे अभ्यर्थी

Sat, 26 Sep 2020 01:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इविवि की प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इसमें दो अभ्यर्थी विदेश से शामिल होंगे। ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए इविवि प्रशासन ने उन्हें विशेष अनुमति दी है। प्रवेश परीक्षा के पहले दिन शनिवार को सुबह 9.30 से 11.30 बजे की पहली पाली में बीएससी मैथ्स, बीएससी बायो और दूसरी पाली में अपराह्न दो से चार बजे तक बीकॉम और बीएससी होमसाइंस की परीक्षा होगी। यह प्रवेश परीक्षाएं 11 शहरों के 77 केंद्रों में आयोजित की जाएंगी, जिनमें 35654 अभ्यर्थी शामलि होंगे। परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होंगी।
विज्ञापन


शनिवार को बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में ओमान से मोहम्मद अब्बास शामिल होंगे। वहीं, पांच अक्तूबर को प्रस्तावित बीवोक की फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा में बहरीन से छात्रा अंदित भंडारी शामिल होंगी। दोनों अभ्यर्थी विदेश में हैं। कोविड-19 के कारण भारत नहीं लौट पा रहे हैं। दोनों अभ्यर्थियों ने इविवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अनुमति मांगी थी, जिसके बाद इविवि प्रशासन ने विशेष अनुमति दी है। प्रवेश परीक्षा के दौरान पेपर सिर्फ उसी आईडी में खुलेगा, जिस कंप्यूटर की आईडी उन्होंने इविवि प्रशासन को उपलब्ध कराई है। 

शनिवार को होने वाली  बीएससी मैथ्स की प्रवेश परीक्षा के लिए 1770, बीएएसी बायो के लिए 763, बीएससी गृह विज्ञान के लिए 91 और बीकॉम के लिए 10221 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा 11 शहरों के 77 केंद्रों में होगी, जिनमें 45 ऑफलाइन और 32 ऑनलाइन केंद्र हैं। प्रयागराज में 27 ऑफलाइन और 11 ऑनलाइन सेंटर बनाए गए हैं।  इसके अलावा बीए, बीएफए, बीपीए और बीएएलएबी की प्रवेश परीक्षा 27 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा 11 शहरों के 102 केंद्रों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें