फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने महाधरने में दिखाई महाताकत, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा आंदोलन

Fri, 06 Jun 2025 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर महाधरना देंगे। आयोग पर अभ्यर्थियों का धरना लगातार 10वें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। 
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग पर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर महाधरना दिया। आयोग पर अभ्यर्थियों का धरना लगातार 11वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान सरकारके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को महाधरने के मद्देनजर आयोग पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। लगातार 11वें दिन अभ्यर्थियों का धरना जारी रहा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रात से ही डंटे थे। सुबह होने के बाद भीड़ बढ़ गई। बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों ने महाधरने में हिस्सा लिया। महाधरने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल रही। 

सपा और कांग्रेस ने दिया समर्थन

सपा और कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर धरने को समर्थन दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पोस्ट किया है, ‘जिसने किया भावी शिक्षकों का बुरा हाल, न रहेगी वह सरकार, बहुत हुआ अत्याचार। जब तक विज्ञापन नहीं, तब तक समापन नहीं।’ वहीं, कांग्रेस ने मुर्गा बने अभ्यर्थियों की फोटो को पोस्ट करते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें