फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यर्थी मुश्किल में : यूपीटीईटी और एई भर्ती परीक्षा की तिथि टकराई

Mon, 27 Dec 2021 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेषा चयन) परीक्षा-2021 के तहत सहायक अभियंता (एई) के 281 पदों पर भर्ती के लिए 93045 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
UPTET 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 और सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) परीक्षा-2021 की तिथि टकरा गई है। दोनों ही परीक्षाएं 23 जनवरी को प्रस्तावित हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किए हैं। अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि दोनों में से कोई एक परीक्षा टाली जाए, ताकि अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिल सके।

विज्ञापन


सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेषा चयन) परीक्षा-2021 के तहत सहायक अभियंता (एई) के 281 पदों पर भर्ती के लिए 93045 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यह परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में सुबह नौ से 11.30 बजे और अपराह्न दो से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र भी जारी किए जा चुके हैं। वहीं, 23 जनवरी टीईटी भी दो पालियों में प्रस्तावित है, जिसमें तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना है। टीईटी और सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा भर्ती की दोनों पालियों की परीक्षा का समय आसपास है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किए हैं, वे अब किसी एक परीक्षा को टालने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें