फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टीईटी परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सिविल लाइंस ​स्थित धरना स्थलपर वि​भिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शनकरते टीईटी अभ्यर्थी।अम - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी-2026) के परिणाम से असंतुष्ट तमाम अभ्यर्थियों ने सोमवार को सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। दरअसल, इस परीक्षा में एक लाख से ज्यादा ऐसे अभ्यर्थियों को फेल किया गया था जिन्होंने ओएमआर शीट में गलत रोल नंबर भर दिया था। नार्मलाइजेशन लागू होने की वजह से भी कुछ अभ्यर्थी फेल हुए थे। ऐसे अभ्यर्थी अब धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

सत्येंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में अभ्यर्थी चयन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग अपनी गलतियों को नजरअंदाज करके छात्रों की मानवीय भूल को अपराध मानकर वर्षों से लंबित पड़ी शिक्षक भर्ती निकालने के बाद छात्रों को नॉर्मलाइजेशन और रीजेक्शन का शिकार बताकर अभ्यर्थन से बाहर कर दिया है। अभ्यर्थियों का यह भी आरोप है कि यूपीटीईटी में लगभग 12 प्रश्नों को गलत एवं दोहरे उत्तर वाले बनाने वाले विशेषज्ञों के खिलाफ आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
वहीं, दोपहर बाद आयोग के उप सचिव संजय सिंह धरना स्थल पर पहुंचे थे लेकिन आंदोलित अभ्यर्थी अपनी मांग पर अड़े रहे। इस मौके पर चंद्रशेखर अधिकारी, अमित द्विवेदी, अजय यादव, अंकित यादव अक्की, शिवम तिवारी, अंकित चौधरी, सुषमा वर्मा, सिंधु, शिखा सिंह व लवकुश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें