एसएसी जीडी की परीक्षा रद्द होने से दूसरे शहरों से आए परीक्षार्थी मायूस हो गए। आजमगढ़ से दूसरी पाली की परीक्षा देने आई अल्का सिंह ने कहा कि तैयारी करने के बाद गर्मी में किसी तरह इतनी दूर से आई थी। परीक्षा रद्द होने से निराश हूं। मऊ की अन्नू सरोज ने बताया कि परीक्षा रद्द होने से मायूस हो गई। इसी प्रकार तीसरी पाली की परीक्षा देने आई आजमगढ़ की खुशी ने कहा कि यह सब सिस्टम की कमी है। बलिया की नंदिनी सिंह ने कहा कि इतनी दूर ट्रेन से मां के साथ आई हूं। इसी प्रकार तीसरी पाली की परीक्षा देने आए प्रतापगढ़ के आलोक, गाजीपुर के दिनेश आदि भी परीक्षा रद्द होने से सिस्टम को कोसते घर वापस लौट गए।
फोटो हनुमानगंज
फोटो हनुमानगंज