थाना क्षेत्र कंजिया केवटान निवासी ऊदल पटेल ने पत्नी तथा भाभी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बीते 7 मई की शाम पड़ोस में बरात आई हुई थी, पत्नी व बच्चे घर पर थे। पड़ोस के कुछ लोग घर में घुसकर रंजिश में पत्नी रेशमा तथा भाभी पमिला को गालियां देने लगे। जिसका विरोध करने पर दोनों को मार-पीटकर घायल कर दिया गया। घटना के 20 दिन बाद पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने गांव के धर्मराज, आशीष पटेल, आनंद पटेल तथा अभिषेक पटेल पर प्राथमिकी दर्ज की है।