फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थी बोले: टीईटी में प्रश्नों के सही उत्तर का सत्यापन कर आयोग जारी करे परिणाम

Mon, 13 Jul 2026 04:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद से छात्रों ने सवालों के उत्तर पर प्रश्नचिह्न लगाए हैं।
विज्ञापन
यूपी टीईटी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद से छात्रों ने सवालों के उत्तर पर प्रश्नचिह्न लगाए हैं। उत्तर कुंजी के कई जवाबों को अभ्यर्थियों ने गलत ठहराया है। उन्होंने प्रश्नों के सही उत्तर का सत्यापन करने के बाद ही परिणाम जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन


टीईटी की परीक्षा दो से चार जुलाई को प्रदेश के 955 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। इसमें दो जुलाई को 6,84,617, तीन जुलाई को 7,51,321 और चार जुलाई को 3,34,775 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने कहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी को अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति है तो वह 14 जुलाई रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने संबंधी दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अपलोड हैं।

अभ्यर्थियों ने बताए गणित के विवादित प्रश्न

तीन जुलाई की प्रथम पाली में गणित के कई प्रश्नों पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज कराई है। प्रश्न संख्या 96 में रेखा खंड A (2,4) और B (x, 10) के मध्य बिंदु (6,7) के लिए x का मान अभ्यर्थियों ने 10 माना है जबकि आयोग ने 14 माना है।
विज्ञापन


प्रश्न संख्या 98 में एक व्यंजक को सरल करने पर उत्तर 1 होगा, लेकिन आयोग ने 104 माना है। प्रश्न संख्या 99 में यदि a+b = 5 और a+b = 17 है प्रश्न का उत्तर आयोग ने 60/4 माना है जबकि अभ्यर्थी सही उत्तर 65/4 बता रहे हैं। प्रश्न संख्या 101 में 7 सेमी भुजा वाले ठोस घन को पिघलाकर 1 सेमी त्रिज्या वाले गोलों की संख्या कितनी होगी? अभ्यर्थी सही उत्तर 81 बता रहे हैं जबकि आयोग ने 96 माना है। इसी प्रकार अन्य कई प्रश्नों पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज कराई है।

जुलाई के अंतिम सप्ताह में परिणाम आने की उम्मीद

टीईटी का परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। आयोग सूत्रों के मुताबिक, 20 जुलाई तक ओएमआर शीट की स्कैनिंग हो जाएगी। स्कैनिंग के बाद परिणाम तैयार कर उसका सत्यापन किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होते ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। टीईटी की परीक्षा 60 जिलों में हुई थी। परीक्षा में 17,70,714 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें