लालापुर। सूखी पड़ी कमला पंप नहर कैनाल
पंडुवा गांव के यमुना नदी से निकलने वाली कमला पंप नहर कैनाल एक माह से बंद है। नहर में पानी नहीं होने के कारण किसान खेत का पलेवा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में गेहूं की बुआई पिछड़ रही है।
गेहूं की बुआई का समय 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक की जाती है। पडुआ गांव के यमुना किनारे स्थित कमला पंप कैनाल एक माह से बंद पड़ी है। नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से डेराबारी, नौढि़या, लालापुर, गोइसरा, ओठगी तरहार, लालापुर भटपुरा, अमिलिया, महेरा आदि गांव की हजारों एकड़ भूमि बिना पलेवा के सूख गई है।
लालापुर के किसान चंद्र निधान पांडेय, प्रदीप मिश्र, वीरेंद्र पांडेय, डेराबारी के अजय सिंह, अमर सिंह आदि ने बताया की गेहूं की फसल सिंचाई के अभाव में खराब हो रही है। खेत बिना पलेवा के सूख रहे है। उन्होंने किसानों ने मांग की कि नहर में अविलंब पानी छोड़ा जाए।