फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : विद्यालय परिसर में घुसा नहर का पानी, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

Mon, 02 Feb 2026 03:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बहरिया के कहली गांव स्थित संविलयन विद्यालय कहली इन दिनों जलभराव से जूझ रहा है। मऊआइमा रजबहा में तेज बहाव के कारण नहर का बंधा टूट गया। जिससे आसपास के गेहूं के खेत जलमग्न हो गए और पानी विद्यालय परिसर में भी भर गया है।
विज्ञापन
बहरिया इलाके के संविलयन विद्यालय कहली के परिसर में भरा नहर का पानी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरिया के कहली गांव स्थित संविलयन विद्यालय कहली इन दिनों जलभराव से जूझ रहा है। मऊआइमा रजबहा में तेज बहाव के कारण नहर का बंधा टूट गया। जिससे आसपास के गेहूं के खेत जलमग्न हो गए और पानी विद्यालय परिसर में भी भर गया है।

विज्ञापन

विद्यालय प्रांगण में कई दिनों से पानी भरा होने के कारण छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ में चिंता बढ़ गई है। विद्यालय का शौचालय भवन भी पानी से भर गया है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रधानाध्यापक नीरज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि वह दो दिन के प्रशिक्षण पर बाहर हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों को जलभराव की स्थिति से अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें