फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया कामरेड जिया का 100वां जन्मदिन, जिंदगी की पिच पर बीत गए सौ बरस

Tue, 29 Sep 2020 08:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कामरेड जिया उल हक का 100वां जन्मदिन मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वयोवृद्ध पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी कामरेड जियाउल हक के सौ बरस पूरे करने पर सोमवार को वामपंथी एवं साहित्यिक संगठनों ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं। समाज और देश के लिए उनके संघर्ष, योगदान को रेखांकित करते हुए उनके स्वस्थ रहने की कामना की गई। कोरोना की वजह से परिजनों ने विशेष ख्याल रखा था। हालांकि इन दिनों उनकी पत्नी डॉ.रेहाना बशीर भी अस्वस्थ हैं।
विज्ञापन


शाम को बेटे सोहेल अकबर की ओर से केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर जूम मीटिंग के जरिए आस्ट्रिया से छोटे बेटे समीर अकबर सहित भारत, पाकिस्तान, यूके, यूएसए, कनाडा आदि देशों से बड़ी संख्या में जुटे परिजनों, करीबियों, प्रशंसकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पाक इंडिया पीपुल्स फोरम फार पीस एवं डेमोक्रेसी की ‘गुफ्तगू’ के दौैरान जफर बख्त, डॉ.सईदा हामिद, जतिन देसाई, विजयन, प्रो जगमोहन, सईदा दीप, तीस्ता शीतलवाड़, अशोक चौधरी, पाक की पत्रकार बीना सरवर, फैज अहमद फैज की बेटी सलीमा हाशमी आदि ने भी जिया भाई को जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं।

संघर्ष के साथियों ने घर पहुंचकर दी बधाई 

कोरोना संक्रमण से बचाव के तमाम एहतियातों के साथ सुबह उनके आवास पर जुटे प्रो.राजेंद्र कुमार, वामपंथी नेता हरिश्चन्द्र द्विवेदी, प्रलेस, इस्क्फ से आनंद मालवीय, दस्तक पत्रिका की सीमा आज़ाद, विश्वविजय, अविनाश कुमार मिश्र आदि ने उनके प्रति सम्मान ज्ञापित किया। इप्टा की ओर से राष्ट्रीय महासचिव राकेश तथा ब्रांड एंबेसडर अनिल रंजन भौमिक ने वेबिनार से जिया भाई को याद किया।

जिया भाई जीता जागता इतिहास

वामदलों की ओर से पार्टी कार्यालय में आनंद मालवीय, प्रो.एए फातमी, गायत्री गांगुली की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिया भाई के योगदान को रेखांकित किया गया। संचालक नसीम अंसारी ने कहा, वह जीता जागता इतिहास हैं। सभा में शामिल रामसागर, विकास स्वरूप, अविनाश मिश्रा, गिरधर गोपाल त्रिपाठी, राजवेंद्र सिंह, कमल उसरी, मुस्कीम अहमद, अनु सिंह, जितेंद्र प्रजापति,रामफेर, जवाहर, नौशाद आदि ने लाल सलाम कहते हुए जिया भाई को मुबारकबाद दी।

रचनाकारों ने कहा, पूरा जीवन प्रेरणाप्रद

प्रगतिशील लेखक संघ की इलाहाबाद इकाई की ऑनलाइन गोष्ठी में बतौर अध्यक्ष कवि नरेश सक्सेना ने कहा, जिया भाई का पूरा जीवन प्रेरणाप्रद है। कार्यकारी राष्ट्रीय महासचिव अली जावेद और साहित्यकार विभूति नारायण राय ने संस्मरण साझा किए। ट्रेड यूनियन नेता अविनाश मिश्र ने कहा, उन्होंने वामपंथियों की पीढ़ी के निर्माण का काम किया है। जसम के रामजी राय, केके पांडे, जलेस के प्रदेश सचिव हरिश्चंद्र पांडे सहित प्रो.सूर्य नारायण, नरेश सहगल, प्रियदर्शन मालवीय, आनंद मालवीय, जफर बख्त आदि ने उनके स्वस्थ रहने की कामना की। आरंभ में सामाजिक कार्यकर्ता कमल कृष्ण राय की ओर से लिखित सम्मान पत्र का पद्मा सिंह ने वाचन किया। संचालन संध्या नवोदिता एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रकर्ष मालवीय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें