फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों के चैंबर के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग-चैंबर के प्रस्ताव को मंजूरी, वकील गदगद
विज्ञापन

यूपी कैबिनेट की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों के लिए चैंबर व पार्किंग बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव यूपी कैबिनेट में पारित किए जाने का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया है। बृहस्पतिवार को वकीलों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशियां मनाई ।
विज्ञापन

चैंबर व पार्किंग बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट में पारित किए जाने के बाद लंबे समय से संघर्षरत वकीलों ने इसे बड़ी जीत बताया है। उत्तम कुमार बनर्जी ने बताया कि कैबिनेट का यह फैसला वकीलों के संघर्ष की बड़ी जीत है, जो पिछले 20 वर्षों से जारी था। पिछले साल नवंबर में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने 12 सूत्रीय ज्ञापन के माध्यम से उच्य न्यायालय प्रसाशन व राज्य सरकार से मांग की थी कि अधिवक्ताओं के लिए चेंबर व पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए। लेकिन, जब कोई हल नहीं निकल पा रहा था तब तत्कालीन कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके ओझा व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गवर्निंग काउंसिल सदस्य प्रशांत कुमार सिंह सोम, उत्तम कुमार बनर्जी, ओम आनंद, बलवंत सिंह, हीरालाल, नबी उल्लाह और त्रिपुरारी पाल ने क्रमिक अनशन किया जो अंबेडकर चौराहे पर लगातार 13 दिन तक अनवरत चलता रहा। उसके उपरांत तीन दिन तक आमरण अनशन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें