फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह गाड़ी रोककर युवाओं में किया मास्क का वितरण 

Mon, 31 May 2021 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह द्वारा रविवार को बकराबाद बम्हरौली गांव में निरीक्षण के दौरान वहां काफी संख्या में युवा बिना मास्क के दिखे। युवाओं को मास्क पहने न देखकर सिद्धार्थ नाथ अपनी गाड़ी से उतरे। उन्हें देख युवा भागने लगा। उन्होंने आवाज देकर उन्हें रोका।  इस दौरान उन्होंने युवाओं को मास्क किया। कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इसलिए मास्क जरूर पहने, यही जीवन का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।  
विज्ञापन


सिद्धार्थ के समझाने के बाद युवाओं ने उनके सामने संकल्प लिया कि वह खुद तो मास्क पहनेंगे ही साथ ही अन्य लोगों को भी मास्क पहने जाने के लिए प्रेरित करेंगे। यहां गांव में निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासी राधा देवी ने बताया कि पूरे गांव की नाली के पानी की निकासी नहीं है। इसके अलावा यहां एनएम सेंटर की भूमि पर लोगों ने कब्जा कर लिया है।

इस पर एसडीएम और थानाध्यक्ष को उन्होंने निर्देश दिया कि  तत्काल स्वास्थ्य केंद्र की भूमि से कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाए। इसके बाद सिद्धार्थ नाथ मुंडेरा में भाजपा नेता धनंजय सिंह पटेल, लीडररोड में विजय मेहरोत्रा के भी घर गए। इस अवसर पर कमलेश कुमार, रामजी शुक्ला, दीनानाथ कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, अजय राय, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें