CAA: Women held silent procession
- फोटो : ALDCOMPACT
सीएए के विरोध में महिलाओं का मौन धरना
0 लखनऊ में छात्रा की मौत से गम का माहौल, नहीं हुआ कोई संबोधन
0 मंसूर अली पार्क के पास देर रात में फोर्स ने किया मार्च, बना रहा तनाव
प्रयागराज। मंसूर अली पार्क में सोमवार की रात में एक बार फिर तनाव बढ़ गया था। रात में करीब नौ बजे बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गई। दिल्ली में आगजनी की घटना के बीच इस तरह से फोर्स पहुंचने से यहां भी तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। हालांकि, नियमित जांच के बाद फोर्स चली गई।
सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में महिलाओं का पार्क में लगातार 44वें दिन धरना जारी रहा। लखनऊ में एक छात्रा की मौत पर यहां भी गम का माहौल रहा और महिलाओं ने मौन धरना दिया। दिन में किसी तरह का संबोधन भी नहीं हुआ। अलग-अलग मोहल्लों से महिलाओं ने जुलूस निकाला और धरने में शामिल हुईं। महिलाएं तिरंगा तथा सीएए के विरोध वाली तख्तियां लेकर पार्क में दाखिल हुईं। धरना देने वालाें में सारा, सबीहा, कांग्रेस के इरशाद उल्ला, अरशद अली, सपा के सै.मो.अस्करी, तारिक खान, मुशीर अहमद, एआईएमआईएम के अफसर महमूद आदि शामिल रहे।