फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए : शांति भंग करने को लेकर पुलिस ने आयकर अधिकारी का ही काट दिया चालान

Mon, 27 Jan 2020 04:07 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

देश के कई हिस्सों में पिछले एक महीने से ज्यादा समय से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (एनआरसी) को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें बच्चे, बूढ़े और महिलाएं शामिल हैं। इसी बीच सोमवार को पुलिस की एक चौंकाने वाली कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने शांति भंग करने को लेकर एक अधिकारी का चालान काट दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शांति भंग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आयकर अधिकारी सर्चिल कुमार का नाम दर्ज किया है। इसको लेकर आयकर अधिकारी का कहना है कि धरनास्थल वाले मार्ग से मैं गुजरा तक नहीं हूं। पुलिस की यह कार्रवाई मनगढ़ंत है। 

बता दें कि प्रयागराज के मंसूर अली पार्क में सीएए और एनआरसी के खिलाफ कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में सरकार, सीएए और एनआरसी के खिलाफ खूब नारे लग रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (NRC) के खिलाफ यूपी में कांग्रेस के नेताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। प्रयागराज में नागरिकता संशोधन कानून-नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स का अनोखे अंदाज में विरोध किया। कांग्रेस नेता हसीब अहमद कब्रिस्तान में अपने पुरखों की कब्र पर पहुंचे। 

यहां वो भावुक हो गए। न्यूज एजेंसी एएनआई से हसीब अहमद ने कहा कि हम कब्रिस्तान में अपने पूर्वजों की कब्रगाह पर आए हैं, और अपने पूर्वजों से उनकी नागरिकता का सबूत देने के लिए प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा कि क्योंकि हमारे पास कोई दस्तावेज नहीं है। लेकिन हम पीढ़ियों से भारत में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इसी मुल्क के रहने वाले हैं। हम अपने पूर्वजों से गवाही देने के लिए कह रहे हैं कि हम इस देश के नागरिक हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम अपने पूर्वजों की कब्रगाह पर आकर उसी बात की गवाही ले रहे हैं कि आप उठो और गवाही दो, कि हम इस मुल्क के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें