फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: नहीं दिखा उत्साह 44.55 प्रतिशत हुआ मतदान

विज्ञापन
नगर क्षेत्र के भुलियापुर प्राथमकि विद्यालय पोलिंग बूथ र मतदान के लिए हस्ताक्ष करता युवक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सदर विधानसभा सीट के लिए सोमवार को हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साह नहीं दिखाया। कुल 44.55 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट डाले। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में 55.97 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया था, जबकि 12 मई 2019 को हुए लोकसभा चुनाव में 54.74 प्रतिशत मत पड़े थे। मतदान के बाद 11 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। भारी संख्या में फोर्स की तैनाती के कारण कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

सोमवार को सदर विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं ने बहुत दिलचस्पी नहीं दिखाई। यही कारण रहा कि मतदान प्रतिशत घट गया। इस साल हुए लोकसभा चुनाव के मुकाबले 10.19 प्रतिशत और वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से तुलना की जाए तो उपचुनाव में 11.42 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। मतदान प्रतिशत घटने से प्रत्याशियों की जीत-हार का अंतर भी कम हो जाएगा। 368 बूूथों वाले विधानसभा में शाम छह बजे तक वोटिंग होती रही।
ग्रामीण इलाकों के अधिकांश बूथों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं होने पर मतदान कार्मिकों को मोबाइल और मोमबत्ती की रोशनी में मतदान कराना पड़ा। शाम साढ़े पांच बजे के बाद वोट डालने वालों की संख्या बेहद कम रही।
विज्ञापन

हालांकि छह बजे के बाद ही बूथों पर ईवीएम सील की गईं। मतदान केंद्रों पर बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, पीएसी के जवानों के साथ भारी संख्या पुलिस के जवान तैनात रहने से किसी भी बूथ पर विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
विज्ञापन

ऐसे हुआ मतदान
11.0 प्रतिशत मतदान हुआ सुबह नौ बजे तक
19.5 प्रतिशत मतदान हुआ सुबह 11 बजे तक
26.7 प्रतिशत मतदान हुआ दोपहर एक बजे तक
32.5 प्रतिशत मतदान हुआ अपराह्न तीन बजे तक
42.6 प्रतिशत मतदान हुआ शाम पांच बजे तक
44.55 प्रतिशत मतदान हुआ शाम छह बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें