फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज ढाई घंटे में आज से होगा प्रयागराज से पुणे का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज से पुणे का सफर अब बृहस्पतिवार से महज ढाई घंटे का रह जाएगा। निजी विमानन कंपनी इंडिगो प्रयागराज से पुणे के लिए पांच मार्च से सीधी फ्लाइट शुरू कर रही है। सुबह 9.20 बजे 180 सीट वाली एयर बस प्रयागराज से पुणे की उड़ान भरेगी। महज ढाई घंटे में ही यह विमान पुणे एयरपोर्ट पहुंच जाएगा। इस सेवा के शुरू होने के बाद प्रयागराज का महाराष्ट्र के दो बड़े शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा। अभी मुंबई की उड़ान प्रयागराज से नियमित है। बृहस्पतिवार से पुणे की उड़ान भी नियमित हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रयागराज से पुणे फ्लाइट की घोषणा 24 जनवरी 2020 को ही हुई थी। इस फ्लाइट के संचालन के लिए लंबे समय से एयरपोर्ट प्रशासन प्रयास कर रहा था लेकिन पुणे वायुसेना की आपत्ति की वजह से इसका संचालन शुरू नहीं हो सका था। ‘अमर उजाला’ ने यह मामला उठाया तो स्थानीय सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल के साथ उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हस्तक्षेप करने को कहा। रक्षा मंत्री के हस्तक्षेप के बाद वायु सेना मुख्यालय ने प्रयागराज से पुणे फ्लाइट के संचालन की अनुमति दे दी है। अब यह फ्लाइट बृहस्पतिवार पांच मार्च से शुरू हो रही है। इसका शुरूआती किराया 3150 रुपये था, जो सीट बुकिंग होने के बाद बुधवार की शाम 4500 रुपये तक पहुंच गया था।
बृहस्पतिवार को इस फ्लाइट से पुणे जाने वाले यात्रियों का स्वागत सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी करेंगे। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने बताया कि पुणे की फ्लाइट शुरू होने के बाद प्रयागराज का देश के सात शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा। इसके अलावा 29 मार्च से इंदौर, भोपाल और देहरादून की फ्लाइट भी शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज-पुणे सुबह 9.20-11.50 बजे
पुणे-प्रयागराज दोपहर 12.20-14.45 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें