फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल मां-बाप को खाना पहुंचाने जा रहे व्यापारी की हादसे में मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शोक में बंद कंधई थाने का किशुनगंज बाजार। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जनपद सुल्तानपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती घायल मां-बाप के लिए खाना निकले व्यापारी की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर किशुनगंज बाजार पहुंचते ही कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में व्यापारी सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के किशुनगंज निवासी सीताराम (55) किराना व्यापारी है। वह रविवार को अपनी पत्नी शैलकुमारी (52) के साथ रिश्तेदारी लच्छीपुर गए थे।
वहां से सोमवार की सुबह बाइक से दोनों घर लौट रहे थे। शंकरगंज बाजार में पिकअप की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को सुलतानपुर में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को उनके पैर का ऑपरेशन होना था।
सुबह छोटा बेटा सविता नंदन ऊमरवैश्य (32) घायल मां- बाप को खाना पहुंचाने के लिए बाइक से सुल्तानपुर जा रहा था। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर प्रतापगंज बाजार के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी किशुनगंज पहुंची तो घर पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

व्यापारी की मौत पर बंद रहा बाजार
व्यापारी सवितानंदन की हादसे में मौत की खबर मिलने के बाद बाजार में सन्नाटा पसर गया। देखते ही देखते पूरी बाजार बंद हो गई। हर कोई घटनास्थल की ओर भागा। हादसे में सवितानंदन के मौत की खबर पर सहसा किसी को भरोसा नहीं हो रहा था। चूंकि मृतक व्यापारी व्यवहार कुशल था।
मां-बाप को नहीं दी गई बेटे की मौत की खबर
कंधई थाना क्षेत्र के भैरोगंज में रहने वाले सीताराम किराने के बड़े कारोबारी हैं। कुछ सालों से वह परिवार समेत किशुनगंज में अपना व्यवसाय करने के साथ ही आशियाना भी बना रखा था। सुलतानपुर में मंगलवार की शाम चार बजे हादसे में घायल सीताराम व शैलकुमारी का आपरेशन होना था।
बेटा सवितानंदन मां-बाप को खाना लेकर अस्पताल जा रहा था। रास्ते में उसकी सडक़ हादसे में मौत हो गई। इसकी भनक रिश्तेदार व परिजनों ने मां-बाप को नहीं होने दी। दोनों हृदयरोग से पीड़ित भी हैं।

मृत सवितानन्दन ऊमरवैश्य। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें