फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जीत से झूमे व्यापारी, गुलाल उड़ाने के साथ बांटी मिठाई

विज्ञापन
दाऊजी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हुरंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की जीत और देश में दूसरी बार बनने जा रही मोदी सरकार को लेकर शहर के व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को जश्न मनाया। व्यापारियों ने अपनी  खुशी का इजहार गुलाल उड़ाकर किया। सिविल लाइंस में व्यापारियों ने जहां मिठाई बांटी तो वहीं रामबाग में व्यापारियों ने हनुमान मंदिर में 51 किलो लड्डू चढ़ाए। इस दौरान ढोल, मजीरा के साथ शंखनाद भी किया गया। व्यापारियों ने आतिशबाजी  भी की।

विज्ञापन


सिविल लाइंस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलने पर खुशी जताई। व्यापारियों ने आतिशबाजी करने के साथ मिठाई बांटी। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, योगेश गोयल, अमिताभ गौड़, टीटू गुप्ता, नवीन अग्रवाल, मनीष गोयल, रमन गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, विशाल कनौजिया आदि मौजूद रहे। योगेश गोयल ने बताया कि शुक्रवार को व्यापारी जीत की खुशी में आनंद भवन के पास अनाथालय में बच्चों को कपड़े और भोजन का वितरण करेंगे। इसी क्रम में व्यापारी नेता अमर वैश्य मुन्ना भइया प्रो. रीता बहुगुणा जोशी की जीत की खुशी में रामबाग हनुमान मंदिर पर 51 किलो लड्डू चढ़ाए। इसके पूर्व सुलाकी चौराहे पर आतिशबाजी की गई। पीएम मोदी  के चित्र के सामने आरती भी उतारी गई। जय श्री राम के उद्घोष के साथ जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान शिवबाबू अग्रहरी, रमेश चंद्र केसरवानी, रामजी केसरवानी, बैजनाथ केसरवानी, विकास केसरवानी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में कैट के व्यापारियों ने जीरोरोड में भाजपा की जीत पर मिठाई बांटी। इस अबीर और गुलाल भी उड़ाए गए। इस दौरान कैट प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल, अनुपम अग्रवाल, गौतम अरोड़ा, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें