फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज  : आज से झूंसी, सहसों के रास्ते चलेंगी लखनऊ-अयोध्या रूट की बसें, एक माह के लिए लागू हुई व्यवस्था

Fri, 11 Sep 2026 04:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लखनऊ और अयोध्या रूट की रोडवेज व निजी बसें शुक्रवार से झूंसी, अंदावा, सहसों के रास्ते चलेंगी। जाम से निजात के लिए यह व्यवस्था एक माह के लिए लागू की गई है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसों में कंडक्टर भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ और अयोध्या रूट की रोडवेज व निजी बसें शुक्रवार से झूंसी, अंदावा, सहसों के रास्ते चलेंगी। जाम से निजात के लिए यह व्यवस्था एक माह के लिए लागू की गई है। हालांकि, इससे लखनऊ व अयोध्या रूट की दूरी और किराया दोनों बढ़ेंगे। किराये की नई दरें शुक्रवार को निर्धारित की जाएंगी। शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को कमिश्नरी में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें ट्रैफिक पुलिस ने जाम के प्रमुख कारण गिनाए।

विज्ञापन

प्रस्ताव रखा गया कि अगर लखनऊ व अयोध्या रूट की बसों के मार्ग परिवर्तित कर दिए जाएं तो जाम से काफी हद तक निजात मिल सकती है। इस व्यवस्था से प्रयागराज से लखनऊ की दूरी 22 किमी और अयोध्या की दूरी 17 किमी बढ़ जाएगी। वहीं, सूत्राें का कहना है कि मार्ग डायवर्जन की समय सीमा विस्तारित की जा सकती है। दरअसल, गंगा पर बन रहे सिक्स लेन पुल की लखनऊ व अयोध्या की ओर से जानी वाली लेन का संचालन 15 नवंबर और प्रयागराज की ओर आने वाली दूसरी लेन का संचालन 15 दिसंबर से शुरू करने की योजना है। इससे तेलियरगंज और फाफामऊ में जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। ऐसे में सिक्स लेन पुल पर वाहनों का संचालन शुरू होने तक इंतजार करना पड़ सकता है।

चिह्नित की गईं गड्ढे वाली सड़कें, जल्द शुरू होगा काम

मंडलायुक्त को बताया गया कि नगर निगम ने लगभग 96 किमी गड्ढे वाली सड़कों का चिह्नांकन किया है जिनकी मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर भी हो चुका है। पीडीए ने 38 सड़कें चिह्नित की हैं जिनमें डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के तहत आने वाली सड़कों पर संबंधित एजेंसी के माध्यम से मरम्मत का काम शीघ्र शुरू किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने तकरीबन 111 सड़कें चिह्नित की हैं जिनकी मरम्मत होनी है। बारिश रुकते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। इसमें शहरी क्षेत्र में बांगड़ धर्मशाला, सीएमपी डिग्री कॉलेज, फाफामऊ पुल, तेलियरगंज के कुछ स्थान व मेडिकल चौराहे से रामबाग फ्लाईओवर पर चढ़ने वाला रास्ता शामिल है।
विज्ञापन

चौक में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कमेटी गठित

मंडलायुक्त ने पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश दिए। निरंजन चौराहे से घंटाघर तक मार्ग पर अवैध पार्किंग व अतिक्रमण से उत्पन्न यातायात दबाव को देखते हुए नगर निगम, ट्रैफिक विभाग एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की समिति गठित कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

एमजी रोड के फुटपाथ का होगा पुनर्विकास

मंडलायुक्त ने पीडीए के कंसल्टेंट के माध्यम से एमजी रोड के फुटपाथ के नए डिजाइन पर प्रस्तुतीकरण तैयार करने के निर्देश दिए। फुटपाथ के पुनर्विकास के साथ तारों को चरणबद्ध रूप से अंडरग्राउंड किए जाने, अवैध बैनर हटाने एवं डिफेसमेंट समाप्त करने के निर्देश दिए गए। एमजी रोड को जीरो टॉलरेंस रोड के रूप में विकसित करने और एमजी रोड पर प्रभावी स्वच्छता एवं वेस्ट मैनेजमेंट के लिए गीले व सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था करने को कहा। इसके तहत प्रत्येक 100 मीटर पर डस्टबिन एवं सफाई कर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं, मंडलायुक्त ने शहर की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों में शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें