इंदिरा मैराथन के आयोजन के दौरान धावकों की सुरक्षा और शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 19 नवंबर को रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इंदिरा मैराथन के आयोजन के दौरान धावकों की सुरक्षा और शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 19 नवंबर को रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस की ओर से सुबह छह बजे से 11 बजे तक लागू किए गए रूट डायवर्जन के मद्देनजर रोडवेज बसें परेड मैदान से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
डायवर्जन की अवधि के दौरान सिविल लाइंस और प्रयाग डिपो की गोरखपुर व लखनऊ रूट की बसों का संचालन परेड ग्राउंड से किया जाएगा। इस दौरान लखनऊ, प्रतापगढ़ और वाराणसी की ओर से शहर आने वाली बसें सहसों, अंदावा और शास्त्री ब्रिज से गुजरते हुए सरदार पटेल संस्थान के सामने से होकर सीधे परेड ग्राउंड पहुंचेंगी और यहीं से इनका वापसी संचालन भी होगा।
इसी क्रम में कानपुर और फतेहपुर रूट पर चलने वाली लीडर रोड डिपो की बसों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन बसों का संचालन धूमनगंज स्थित नेहरू पार्क से किया जाएगा। मध्य प्रदेश के रीवा और बुंदेलखंड के बांदा रूट की बसें भी अपने निर्धारित जीरो रोड डिपो तक नहीं जा सकेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) रवींद्र सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को सुबह 11 बजे तक निर्धारित अस्थायी स्थलों से ही अपनी बसें पकड़ें।