फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : इंदिरा मैराथन को लेकर आज परेड मैदान से चलेंगी बसें, सुबह 11 बजे तक नहीं जा सकेंगी डिपो

Wed, 18 Nov 2026 08:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इंदिरा मैराथन के आयोजन के दौरान धावकों की सुरक्षा और शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 19 नवंबर को रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
रोडवेज बस। - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा मैराथन के आयोजन के दौरान धावकों की सुरक्षा और शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 19 नवंबर को रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस की ओर से सुबह छह बजे से 11 बजे तक लागू किए गए रूट डायवर्जन के मद्देनजर रोडवेज बसें परेड मैदान से संचालित की जाएगी।

विज्ञापन


डायवर्जन की अवधि के दौरान सिविल लाइंस और प्रयाग डिपो की गोरखपुर व लखनऊ रूट की बसों का संचालन परेड ग्राउंड से किया जाएगा। इस दौरान लखनऊ, प्रतापगढ़ और वाराणसी की ओर से शहर आने वाली बसें सहसों, अंदावा और शास्त्री ब्रिज से गुजरते हुए सरदार पटेल संस्थान के सामने से होकर सीधे परेड ग्राउंड पहुंचेंगी और यहीं से इनका वापसी संचालन भी होगा।

इसी क्रम में कानपुर और फतेहपुर रूट पर चलने वाली लीडर रोड डिपो की बसों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन बसों का संचालन धूमनगंज स्थित नेहरू पार्क से किया जाएगा। मध्य प्रदेश के रीवा और बुंदेलखंड के बांदा रूट की बसें भी अपने निर्धारित जीरो रोड डिपो तक नहीं जा सकेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) रवींद्र सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को सुबह 11 बजे तक निर्धारित अस्थायी स्थलों से ही अपनी बसें पकड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें