फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच रास्ते रुकवाई बस, फटी सीट मिलने पर फोरमैन पर जुर्माना

विज्ञापन
Bus stopped midway, foreman fined for getting torn seat - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। लखनऊ से प्रयागराज आ रही रोडवेज प्रयाग डिपो की बस की सीट फटी होने के कारण प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक ने वर्कशॉप के दो फोरमैन पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया है। इस दौरान बस में मेडिकल किट न होने पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने परिचालक को फटकार लगाई। परिचालक द्वारा किट इश्यू न होने की बात पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने संबंधित बाबू पर भी जुर्माना लगाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर लखनऊ से प्रयागराज आ रही प्रयाग डिपो की बस में कुंडा से क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन सवार हो गए। आम यात्री की तरह ही वह प्रयाग डिपो की बस से सिविल लाइंस बस स्टेशन तक आए। इस दौरान यात्रियों से भी उन्होंने उनकी समस्याएं पूछीं। बस में मेडिकल किट न होने की शिकायत पर उन्होंने कंडक्टर से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि संबंधित बाबू ने किट इश्यू ही नहीं की। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने संबंधित बाबू पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया। बस की सीट फटी होने पर प्रयाग डिपो कार्यशाला के सीनियर और जूनियर फोरमैन पर भी उन्होंने 500-500 का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। परिचालक द्वारा यूनिफार्म न पहनने पर उसके खिलाफ भी सौ रुपये का जुर्माना लगाया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि वह नियमित रूप से अब बस में सफर कर उसकी चेकिंग करेेंगे। ताकि बसों में जो खामियां वह दूर हो और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें