फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : जायरीनों से भरी बस ट्रक से टकराई, बालक सहित पांच लोग घायल, मची रही अफरातफरी

Fri, 03 Feb 2023 07:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अजुहा कौशाम्बी सैनी कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग लोंहदा मोड़ के पास अजमेर शरीफ से वेस्ट बंगाल अपने  घर वापस जा रही टूरिस्ट बस ट्रक से टकरा गई जिसमें पांच जायरीन घायल हो गए।
विज्ञापन
जायरीनों की बस ट्रक से टकराई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजुहा कौशाम्बी सैनी कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग लोंहदा मोड़ के पास अजमेर शरीफ से वेस्ट बंगाल अपने  घर वापस जा रही टूरिस्ट बस ट्रक से टकरा गई जिसमें पांच जायरीन घायल हो गए। 19 जनवरी को टूरिस्ट बस में सवार 59 जायरीन पश्चिम बंगाल से अजमेर शरीफ गए थे। एक फरवरी को अजमेर से वापस घर पश्चिम बंगाल जा रहे थे। शुक्रवार भोर लगभग साढ़े चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग के लोंहदा मोड़ के पास टूरिस्ट बस चालक आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक के पीछे भिड़ गई।

 

गनीमत रही राष्ट्रीय मार्ग के बगल में पड़े बालू के ढेर में बस चढ़ जाने से पलटने से बच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सैनी कोतवाल भुवनेश चौबे के नेतृत्व में अजुहा पुलिस व पथरावां पुलिस  राहत बचाव कार्य मे जुट गई। घायलों रशीदा बेगम पत्नी इस्तेखार, कमरून बेगम पत्नी मोहम्मद मेराज, रोजनी बेगम,शमीम का आठ वर्षीय लड़का, ड्राइवर विजय कुमार निवासी टोसिया थाना तिलजला पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी सिराथू अस्पताल भेजा गया।  शेष जायरीनों को राष्ट्रीय हाईवे के बगल में बने प्रयागराज होटल में ठहरने का प्रबंध कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें