प्रयागराज। फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने कर्नल एमआर शेरवानी स्मारक एसीए सीनियर डिवीजन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराया। शुक्रवार को फाफामऊ मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए भानु प्रताप क्लब की पूरी टीम 20.1 ओवर में 59 रन (अखिल कुमार कश्यप 13, नितिन यादव 4/15, मो उस्मान 3/03, प्रियांशु यादव 3/22) पर ही ढेर हो गई। जवाब में फाफामऊ क्लब ने 7.4 ओवर में दो विकेट खोकर 60 रन (गौरव पाठक 31, बलराम यादव 1/02) बना लिए। संवाद