फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटाला में गड्ढे में फंसी बच्चों से भरी बस, टला बड़ा हादसा

Thu, 28 Apr 2016 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अटाला में मजीदिया इस्लामिया कालेज के सामने पाइप लाइन फटने से हुए गड्डे में फसी स्कूली बस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नहीं वर्ना बड़ा हादसा होता। गड्ढे में बस के फंसने पर उसमें डरे-सहमे बैठे बच्चे रोने लगे। अफरातफरी के बीच वहां मौजूद लोगों ने तत्काल बच्चों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन मांगकर गड्ढे में फंस बस को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


इन दिनों अटाला में केबिल बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए सड़क पर ड्रील मशीन से छेद किया जा रहा है। पांच दिन पहले ड्रीलिंग के दौरान मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने चौराहे पर पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। उसे दुरुस्त करने लिए सड़क पर गड्ढा खोदा गया था। पाइप लाइन की मरम्मत के बाद गड्ढा पाटा नहीं गया। बुधवार को दिन में करीब एक बजे उधर से गुजर रही स्कूली बस गड्ढे में फंस गई। यह देख आसपास के लोग बस की ओर दौड़े। बस में से सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। इसके बाद बस को भी बाहर निकालने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद भी बस नहीं निकली तो क्रेन मंगाई गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें