करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव के मजरा खेस्का के पास बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे डिवाइडर से टकराने के बाद प्राइवेट बस में आग लग गई। बस में सवार 15 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव के मजरा खेस्का के पास बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे डिवाइडर से टकराने के बाद प्राइवेट बस में आग लग गई। बस में सवार 15 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
बुधवार को प्रयागराज से कोरांव जा रही बस में 15 लोग सवार थे। बस करछना के धारवारा के पास पहुंची तभी बस की स्टेयरिंग जाम हो गई। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उस वक्त डिवाइडर पर लोहे के दो एंगल लगे थे, जिसके कारण शॉट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग लगते ही चालक और परिचालक से कूदकर भाग गए।
विज्ञापन
हादसे में कोरांव के हरदिया गांव निवासी राजकुमारी पत्नी विद्याकांत पांडेय को मामूली चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सभी को दूसरी बस से उनके गंत्वय तक भेजा गया।
धरवारा के पास डिवाइडर से टकराने से बस में आग लग गई थी। तत्काल सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक दूसरी बस से भेजा गया है। -सुनील कुमार सिंह, एसीपी