फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मानक ब्यूरो : मियाद खत्म, बिना हॉलमार्क वाले आभूषण बेचना पड़ सकता है भारी

Mon, 03 Jul 2023 03:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केंद्र सरकार ने हॉलमार्क वाले आभूषणों की बिक्री को एक अप्रैल 2023 से ही अनिवार्य कर दिया था, लेकिन इंडियन बुलियंस एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन समेत कई सराफा संगठनों की मांग को देखते हुए सरकार ने इस पेशे से जुड़े लोगों को 30 जून 2023 तक की आंशिक छूट दी थी।
विज्ञापन
हॉलमार्क - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के मानक के मुताबिक अब बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों की बिक्री नहीं हो सकती। एक जुलाई से यह नियम लागू होने के बाद इस पेशे से जुड़े कई छोटे कारोबारियों को कार्रवाई का डर सता रहा है। क्योंकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों की बिक्री करना कारोबारियों को भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने हॉलमार्क वाले आभूषणों की बिक्री को एक अप्रैल 2023 से ही अनिवार्य कर दिया था, लेकिन इंडियन बुलियंस एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन समेत कई सराफा संगठनों की मांग को देखते हुए सरकार ने इस पेशे से जुड़े लोगों को 30 जून 2023 तक की आंशिक छूट दी थी। अब एक जुलाई से बीआईएस द्वारा दी गई छूट समाप्त हो गई है। वहीं, चौक, मीरगंज, रानीमंडी समेत कई इलाकों में स्थित छोटी दुकानों में अधिकांश ज्वेलर्स बिना हॉलमार्क वाले आभूषण ही बेचते हैं। यूं तो शहर में अब तीन हॉलमार्क सेंटर हैं। यहां छह डिजिट का हॉलमार्क कोड आभूषणों पर लगाया जाता है।

सराफा एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि शहर में छोटी-बड़ी तकरीबन दो हजार दुकानें एवं शोरूम हैं। बड़े शोरूम हॉलमार्क वाले आभूषण ही बेच रहे हैं, लेकिन छोटी दुकानों में बमुश्किल ही कारोबारी हॉलमार्क वाले आभूषण बेच रहे हैं।
 
प्रयागराज ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं गोपी ज्वेलर्स के दिनेश सिंह का कहना है कि प्रयागराज में हॉलमार्क का मुख्य रूप से एक ही सेंटर है। हालांकि, दो और सेंटर खुलने की बात सामने आई है। सेंटर की कमी होने की वजह से व्यापारियों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। बहुत से व्यापारी इसी वजह से अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं।
विज्ञापन

गुरु नानक ज्वेलर्स के हरेंद्र सिंह लाली सरदार का कहना है कि आने वाले समय में बहुत दिक्कतें आ सकती हैं। खासतौर से ऐसे व्यापारियों को, जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है। ऐसे में इंसपेक्टर राज हावी हो सकता है। जीएसटी के सर्वे भी तेज हो सकते हैं। प्रयाग ज्वेलर्स एसोसिएशन के महामंत्री ऋषभ रस्तोगी ने कहा कि अगर समस्याओं से बचना है तो व्यापारी हॉलमार्क कोड वाले आभूषणों की ही बिक्री करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें