फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शहर में नौ स्थानों पर बनाए गए बंकर, सशस्त्र जवानाें की तैनाती

Tue, 07 Jan 2025 12:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोमवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर बंकर बनवाए गए। इन बंकरों में अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर यह बंकर बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
कुंभ मेला क्षेत्र में जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के मद्देनजर सोमवार से शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। इसके तहत शहर में नौ स्थानों पर बंकर बनाकर सशस्त्र जवानों की तैनाती की गई है। इनमें शहर के इंट्री प्वाइंटों के साथ सुरक्षा की दृष्टि से चिह्नित संवेदनशील स्थान शामिल हैं। इसके साथ ही कई प्वाइंटों पर वज्र वाहन के साथ पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। महाकुंभ मेले की शुरुआत होने में अब सिर्फ पांच दिन शेष रह गए हैं। इसे देखते हुए मेला क्षेत्र के साथ अब शहर में भी सुरक्षा इंतजाम सख्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर बंकर बनवाए गए। इन बंकरों में अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर यह बंकर बनवाए गए हैं। इनमें से देा बंकर मेला क्षेत्र से सटे बांगड़ चौराहे व जीटी जवाहर चौराहे पर बनाए गए हैं। इसके अलावा बालसन चौराहा, महिला ग्राम, स्टैनली रोड, मंदर मोड़ के अलावा तीन अन्य स्थानों पर भी बंकर बनाकर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें