फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, स्टेशन के लिए रखे गए चार विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ प्रयागराज में मेट्रो ट्रेन चलाने की विस्तृत परियोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है तो दूसरी ओर बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रयागराज में बुलेट ट्रेन के लिए स्टेशन बनाने के चार विकल्प प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली-वाराणसी वाया प्रयागराज हाईस्पीड रेल के एलाइनमेंट निर्धारण को लेकर विचार-विमर्श किया। इसमें कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने दिल्ली-वाराणसी वाया प्रयागराज हाईस्पीड रेल परियोजना के संबंध में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। इसमें शहर की भौगोलिक स्थिति, मेट्रो रेल, एयरपोर्ट कनेक्टिविटी की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए हाईस्पीड रेल के जनपद प्रयागराज में हाईस्पीड रेल के स्टेशन व रूट के लिए चार विकल्प प्रस्तावित किए गए।
रेलवे स्टेशन के लिए नीमी खुर्द, शांतिपुरम, प्रयाग स्टेशन और परेड ग्राउंड या एयरपोर्ट क्षेत्र में किसी एक स्थान को चुना जा सकता है। इनमें से हाईस्पीड रेलवे स्टेशन बनाने के लिए स्थान के चुनाव पर चर्चा की गई। स्थान का चुनाव बेहतर कनेक्टिविटी और महाकुंभ व माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलने वाले लाभ के आधार पर करने की बात कही गई। बैठक में प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह और नेशनल हाईस्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास परियोजना के विस्तृत अध्ययन के बाद तय होगा एलाइनमेंट
डीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों से कहा कि अद्यतन डेवलपमेंट प्लान, इनर रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, सेतु निगम, एनएच, रेलवे और मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर की विस्तृत रिपोर्ट का अध्ययन, स्टेशन और रूट के लिए एलाइनमेंट की रूपरेखा अंतिम रूप से निर्धारित की जाए है। बैठक में प्रभागी वनाधिकारी अरविंद यादव, एडीएम सिटी सत्यम मिश्र, एडीएम वित्त व राजस्व विनीता सिंह, एडीएम नजूल संजय पांडेय, एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें