Bullet bike rider club connected to your mother's bow
बाइक रैली को लेकर युवाओं में उत्साह, बुलेट बाइक राइडर क्लब भी जुड़ा
प्रयागराज। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत 14 अगस्त की शाम निकलने वाली बाइक रैली को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। इस रैली को यादगार बनाने के लिए शहर के हर वर्ग समुदाय के लोग जुड़ रहे हैं। यह बाइक रैली चंद्रशेखर आजाद पार्क से शाम 5:30 बजे निकलेगी।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकलने वाली बाइक रैली में हिस्सा लेने के लिए शहर के सभी व्यापारिक, सामाजिक संगठनों, क्लबों से आह्वान किया गया है। मां तुझे प्रणाम की कैप व तिरंगे के साथ शहर भर से लोग इस बाइक रैली में शामिल होंगे। छात्रों-युवाओं में खासा उत्साह है। बुलेट बाइक राइडर क्लब भी इस रैली का हिस्सा बनेगा। इस क्लब के अध्यक्ष सिद्धार्थ जायसवाल के साथ 50 बाइक राइडर इस रैली में हिस्सा लेंगे। उन्होंने शहर के अन्य बाइक राइडर व युवाओं से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। यह बाइक रैली आजाद पार्क से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष चौराहे पर पहुंचेगी।