प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से शुक्रवार को अभियान चलाकर बमरौली एयरपोर्ट के पास कटहुला गौसपुर में अवैध प्लाटिंग व निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। तीन अलग-अलग स्थानों पर 45 बीघे में अवैध प्लाटिंग की गई थी।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से शुक्रवार को अभियान चलाकर बमरौली एयरपोर्ट के पास कटहुला गौसपुर में अवैध प्लाटिंग व निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। तीन अलग-अलग स्थानों पर 45 बीघे में अवैध प्लाटिंग की गई थी। प्राधिकरण ने सात अवैध निर्माण भी सील किए।
विज्ञापन
अतुल द्विवेदी, रामजी द्विवेदी और शिवम द्विवेदी ने बजहा व कटहुला में 20 बीघे में अवैध प्लाटिंग की थी। इसी तरह से कटहुला में ही महेंद्र सिंह, मैदान सिंह व विकास साहू ने 10 व जेपी दुबे और हनुमान महाजन ने 15 बीघे में अवैध प्लाटिंग की थी। कई लोगों ने इस पर निर्माण भी करा लिया था। निगम की टीम ने सभी निर्माण ध्वस्त करा दिए हैं।
फाफामऊ में शशि प्रकाश, गोहरी में यानेश्वर सिंह, गद्दोपुर में गोपाल मौर्य, नवाबगंज में कमलेश नारायण पांडेय, फाफामऊ में शिव राम, पड़िला में धीरज यादव व बहलमपुर फाफामऊ में विमलेश की ओर से बिना अनुमति निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने काम रुकवाने के साथ निर्माण को सील कर दिया।