फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जैतपुर गांव में गरजा बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण

Wed, 23 Sep 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के जैतपुर गांव में मंगलवार को प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। राजस्व, पुलिस और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने बुलडोजर का इस्तेमाल किया। टीम ने आराजी संख्या 71 पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर जमीन कब्जामुक्त कराई।
विज्ञापन

एसडीएम फूलपुर हीरालाल सैनी ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार विनय मिश्र के नेतृत्व में एक टीम जैतपुर पहुंची। इस टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। राजस्व अभिलेखों के अनुसार, आराजी संख्या 71 लोक निर्माण विभाग के नाम दर्ज है। मौके पर अतिक्रमण पाए जाने के बाद उसे जेसीबी से हटवाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही आसपास के कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया। इससे कुछ देर के लिए कार्रवाई रुक गई। अधिकारियों और पुलिस ने लोगों को समझाकर सहयोग करने को कहा, जिसके बाद टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त कर जमीन खाली करा ली।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए सराय इनायत थाने से उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद रही। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला, लेखपाल ज्योति चौधरी, मो. नफीस अहमद, एई चंद्रकांत धर द्विवेदी और जेई बद्री प्रसाद मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें