फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एक रंग में दिखेंगे 10 सड़कों के भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ-2025 के दाैरान शहर की शोभा बढ़ाने के लिए 10 मुख्य मार्गों के भवनों को एक रंग से रंगा जाएगा। इसके लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछले दिनों मार्गों को चिह्नित कर दिया गया था। अब इन मार्गों के भवनों को किस रंग से रंगा जाएगा, उसके बारे में पीडीए के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को बता रहे हैं।
विज्ञापन

कुंभ-2019 में भी कुछ मार्गों के रंगों में एकरूपता लाने की पहल की गई थी। अब इसका विस्तार किया गया है। अब 10 मार्गों के भवनों को अलग-अलग रंगों से रंगा जाएगा। मार्ग के अनुसार रंगों का निर्धारण हो गया है। अब पीडीए के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को एक रंग में रंगने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। महीनेभर में यह प्रक्रिया पूरी करनी है। रंगाई और पुताई का काम लोगों को खुद करना होगा। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
पीडीए वीसी डॉ.अमित पाल शर्मा ने बताया कि मुख्य मार्गों के भवनों को शोभायमान बनाने और एकरूपता लाने का काम नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-12 क (1) के अंतर्गत किया जाएगा। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी। उन्होंने लोगों से निर्धारित रंग में रंगाई कराने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ऐसा करना आवश्यक एवं अपरिहार्य समझ कर करें। दुकानों के साइन बोर्ड के लिए रंग का निर्धारण किया गया है। अक्तूबर में यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्ग के भवनों के रंगों में होगी एकरूपता
-लखनऊ रोड (फाफामऊ पुल से कैंट तक)
-मिर्जापुर रोड (छिवकी रेलवे स्टेशन से लेप्रोसी चौराहे तक)

-वाराणसी रोड (अंदावा चौराहे से नरेश गार्डेन तक)

-कानपुर रोड (धूमनगंज से एयरफोर्स तक)

-रेलवे स्टेशन रोड (नवाब यूसुफ रोड एवं लीडर रोड)

-बस स्टेशन रोड (एमजी मार्ग)

- सरदार पटेल मार्ग

- बैरहना रोड

- कटका मार्केट रोड

- शोभनाथ सिंह रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें