प्रयागराज-गोरखपुर के सफर में डेढ़ घंटे की होगी बचत
गंगा नदी पर पुल के बनने से प्रयागराज-गोरखपुर का सफर आसान हो जाएगा। इस सफर में करीब डेढ़ घंटे का समय कम लगेगा। वहीं जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, सहसों, बहरिया, फूलपुर, प्रतापपुर आदि क्षेत्रों के लोगों को काफी समय बचेगा।
मंगलवार को प्रयागराज को गंगा नदी पर बनने वाले सलोरी-हेतापट्टी पुल के रूप में बड़ी सौगात मिली है। इसके निर्माण से लोगों को काफी राहत मिलेगी। - हर्षवर्धन बाजपेयी, विधायक, शहर उत्तरी
शासन ने पुल निर्माण का बजट जारी कर दिया है। इसके बनने से शास्त्री ब्रिज पर लगातार बढ़ रहा भारी वाहनों का बोझ कम होगा। - अनिरुद्ध यादव, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
बजट जारी होने के बाद निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरा की जाएगी। उम्मीद है कि मई से पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। - रोहित मिश्रा, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम