बुद्ध दर्शन के अनुयायी पूरे देश में हैं। उनके दर्शन को पूरा विश्व लोहा मानता है। भगवान बुद्ध ने जो रास्ता चुना वह चुनौती पूर्ण था लेकिन उन्होंने पूरे दुनिया में कम समय में अपने दर्शन का व्यापक प्रचार प्रचार कर भौतिकवाद और अंधविश्वास से दूर रहने का जो संदेश दिया वह अनुसरण योग्य है। यह बातें प्रयागराज के सांसद कुंवर उज्ज्वल रमण सिंह ने महुली ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को आयोजित बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
प्रयागराज के सांसद कुंवर उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि सभी लोगों को भगवान बुद्ध के बताए हुए मार्गों का अनुसरण कर आगे बढ़ना चाहिए। डॉ. सच्चिदानंद मौर्य ने भी भगवान गौतम बुद्ध के दर्शन और उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर रामकुमार कुशवाहा, सूर्यमणि कुशवाहा, मुरारी लाल मौर्य, विमल चंद्र मौर्य, रमेश प्रसाद, इंद्रमणि, अनुराग मौर्य, महेंद्र मौर्य, गोपी मौर्य आदि रहे।