कीडगंज से 24 वर्षीय बीटीसी की छात्रा संदिग्ध हाल में लापता हो गई। वह कौशाम्बी की रहने वाली है। पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि दो मई को वह बीटीसी की परीक्षा देने के लिए बैरहना स्थित महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज गई थी। परीक्षा खत्म होने केबाद वह कॉलेज से निकली लेकिन घर नहीं पहुंची। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है।