फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी-13 का प्रवेश पूरा नहीं, 2014 में कैसे होगा प्रवेश

Tue, 09 Jun 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्रदेश में बीटीसी 2013 का सत्र पिछड़ने और बीटीसी 2014 के प्रवेश के लिए अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं होने से सत्र के शून्य होने की संभावना बन रही है। बेसिक शिक्षामंत्री की ओर से बीटीसी 2014 के सत्र को शून्य करने की घोषणा के बाद बीटीसी कॉलेजों में असमंजस की स्थिति बनी है कि आखिर में प्रवेश कैसे होगा।
विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी एवं निजी बीटीसी कॉलेजों में अभी तक 2013 की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के रजिस्ट्रार नवल किशोर का कहना है कि अभी बीटीसी 2013 की प्रवेश परीक्षा चल रही है। उन्होंने बताया कि सात जून तक प्रदेश के बीटीसी कॉलेजों में 1351 सीटों पर अभी प्रवेश होना बाकी है। उन्होंने बताया कि 2014 सत्र शून्य होगा कि नहीं इस संबंध में शासन को निर्णय लेना है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्णय के बाद ही बीटीसी प्रवेश के लिए आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें