फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी-2015 का परिणाम घोषित, परीक्षा पास करने वाले 69 हजार शिक्षक भर्ती में कर सकेंगे आवेदन

Wed, 12 Dec 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
बीटीसी 2015 रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने मंगलवार को बीटीसी-2015 चौथे सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है। पास अभ्यर्थी 69 हजार शिक्षक भर्ती-2019 में शामिल हो सकेंगे। 

विज्ञापन

सचिव परीक्षा नियामक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी परिणाम में बीटीसी-2015 चौथे सेमेस्टर में परीक्षा देने वाले 74357 परीक्षार्थियों में 49658 पास एवं 24457 फेल हो गए। 

बीटीसी-2014 चौथे सेमेस्टर आंशिक में 1083 में 808 पास और 266 फेल हो गए। बीटीसी-2014 चौथे सेमेस्टर आंशिक अवशेष में पंजीकृत 162 परीक्षार्थियों में से 66 पास एवं 85 फेल हो गए। वहीं, बीटीसी 2013 अवशेष में सिर्फ 9 पास हुए हैं। जबकि 35 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। सचिव ने बताया कि सभी परिणाम वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें