फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की योजनाओं को सपा सरकार ने बंद कर दिया: इन्द्रजीत

Fri, 24 Jul 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा (ब्यूरो)। मेजारोड चौराहे पर बृहस्पतिवार को आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में खूब भीड़ जुटी। कांग्रेस, भाजपा और सपा की नीतियों पर जहां जमकर निशाना साधा गया वहीं सर्वजन सर्व हिताय का नारा भी दिया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे बसपा के पूर्व मंत्री इन्द्रजीत सरोज ने कहा कि जाति से बैर नहीं बल्कि गलत व्यक्तियों से बैर करना चाहिए। इस बात का उदाहरण बहन मायावती भी देती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने वर्ण व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए दलितों पर शोषण का आरोप लगाया। साथ ही व्यवस्था को लेकर क्षोभ भी जताया। कहा कि इस व्यवस्था को बदलने में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की अहम भूमिका रही। पूर्व मंत्री ने भाजपा, सपा और कांग्रेस की नीतियों पर तगड़ा प्रहार किया। कहा कि बसपा के शासनकाल में दलितों एवं गरीबों के हित में लागू की गई कई योजनाओं को सपा सरकार ने बंद कर दिया।

उन्होंने पार्टी के घोषित प्रत्याशी एसके मिश्रा को समर्थन देने की बात लोगों से कही। मेजा विधानसभा के बसपा प्रत्याशी एसके मिश्रा ने कहा कि गरीबों एवं मजलूमों के हितों में वे सदैव संघर्ष करते रहेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र कुरीर और संचालन जोनल समन्वयक अमरेंद्र भारतीया ने किया। सम्मेलन में डॉ. अशोक गौतम, लाल बहादुर सिंह यादव, शोभनाथ भारतीया, प्रेम शंकर पटेल, छोटे तिवारी, निहाल, अमानउल्ला, अनिल पटेल, हरिमोहन तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी सहित सैकड़ों की तादाद में बसपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें