फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली आज

Sun, 04 Sep 2016 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। बसपा सुप्रीमो मायावती रविवार को संगम नगरी से चुनावी बिगुल फूंकने आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री परेड मैदान में आयोजित पार्टी की महारैली से इसकी शुरूआत करेंगी। इसमें इलाहाबाद समेत वाराणसी और मिर्जापुर से लाखों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद। रैली के लिए परेड मैदान में भारी भरकम वॉटर एवं फॉयरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। शनिवार को राज्यसभा सांसद मुनकाद अली, महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामअचल राजभर, इंद्रजीत सरोज, पूर्व मंत्री नकुल दुबे समेत तमाम बड़े नेता रैली की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। मायावती बमरौली हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर के जरिए दिन में 12 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगी। यहां उनका करीब सवा घंटे का कार्यक्रम है। रैली में जुटने वाली भीड़ को संभालने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। इसके लिए आसपास के जिलों से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है। साथ ही 150 ट्रैफिक सिपाही भी लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें