फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: क्रिकेट खेल घर लौट रहे बीएससी के छात्र को मारी गोली, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थरवई थाना क्षेत्र के आरा मशीन चौराहे के पास बुधवार शाम छात्र रंजीत सिंह पर आठ से दस लोगों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बमबाजी की और गोलियां बरसाईं। पेट में गोली लगने से रंजीत की हालत गंभीर है। एसआरएन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस हमले में आदित्य प्रताप सिंह समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन




वारदात बुधवार शाम करीब 5:15 बजे की है। शीतलपुर गांव निवासी रंजीत सिंह (22) बीएससी का छात्र है। उसने हाल ही में अपने गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया है। शाम को मैच खेलने के बाद घर लौट रहा था। आरा मशीन चौराहे के पास पल्सर समेत अन्य बाइक से आए आठ से दस हमलावरों ने उसे घेर लिया।

गालीगलौज करने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनते ही ज्यादातर दुकानों के शटर गिर गए। वहीं, गोली लगने से घायल रंजीत को पुलिस की मदद से एसआरएन में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। बताया जा रहा कि मंगलवार की शाम भी शीतलपुर चौराहे पर दो पक्षों के बीच बमबाजी हुई थी। ग्रामीणों ने मुताबिक वारदात के दिन पुलिस त्वरित कार्रवाई करती तो बुधवार रात हुई घटना न होती। घायल रंजीत के भाई मंजीत का आरोप है कि महुवरिया के रोहित यादव, गुड्डू समेत अन्य आठ-दस अज्ञात लोगों ने हमला किया है।
विज्ञापन




विवाद सुलझाने की चल रही थी रंजिश

रंजीत के बड़े भाई मंजीत सिंह ने बताया कि उनके गांव में प्रद्युन सिंह रहते हैं। इनके मकान को कब्जा करने को लेकर आए दिन कुछ दबंग से विवाद होता रहता है। रंजीत ने इसी का बीच-बचाव किया था। इसके बाद से ही वह लोग रंजिश रखने लगे। आए दिन फोन कर गालीगलौज करते थे। बुधवार को जब भाई मैच खेलने गया तो उक्त आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। वहीं, एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। एसआरएन में पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें