फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गलत पेपर बंटने पर बीएससी की परीक्षा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में संचालित सत्र 2023-24 की सम सेमेस्टर/वार्षिक परीक्षा के दौरान गलत पेपर बंटने पर बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त कर दी गई। यह परीक्षा अब 15 मई को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के बायोऑर्गेनिक एवं मेडिसिनल केमेस्ट्री के प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। यह परीक्षा पहली पाली में थी। परीक्षा शुरू होते ही पता चला कि परीक्षार्थियों के बीच बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के प्रश्नपत्र वितरित कर दिए गए हैं। सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया। यह परीक्षा अब 15 मई को सुबह नौ से 11 बजे की पाली में आयोजित की जाएगी।
उधर, अन्य विषयों की परीक्षा के दौरान उड़ाका दलों ने चार परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के 219 केंद्राें में हुई परीक्षा में 66770 परीक्षार्थी शामिल हुए और 87 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 27281 छात्राें एवं 22458 छात्राओं और दूसरी पाली में 6113 छात्रों एवं 10918 छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें