Prayagraj : नहाने गए सगे भाई गंगा में डूबे, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी, नहीं लगा सुराग
Sun, 17 May 2026 12:55 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (प्रयागराज)
सार
गंगा नदी में नहाने गए सगे भाई डूब गए। घाट पर मिले चप्पल तथा बाइक से शिनाख्त होने घटना की खबर गांव पहुंची तो हड़कंप पहुंच गया। भारी तादाद में लोग नदी के तट पर आ गए।
गंगा नदी में नहाने गए सगे भाई डूब गए। घाट पर मिले चप्पल तथा बाइक से शिनाख्त होने घटना की खबर गांव पहुंची तो हड़कंप पहुंच गया। भारी तादाद में लोग नदी के तट पर आ गए। थाना नवाबगंज डांडी गांव निवासी अल्ताफ उद्दीन खेती करने के साथ गांव स्थित एक स्कूल के प्रबंधक है। रविवार की सुबह उनका बेटा मोहम्मद काश (25) तथा मोहम्मद कैश (18) गांव के पास गंगा नदी में नहाने गए थे।
विज्ञापन
बताया गया कि नदी में नहाते वक्त मोहम्मद कास गहरे पानी में चला गया। छोटे भाई की जान बचाने के लिए बड़ा भाई मोहम्मद कास नदी में छलांग लगा दिया। दोनों गहरे पानी में समा गए। नदी के तट से गुजर रहे गांव के एक शख्स ने देखा कि बाइक खड़ी है और हवाई चप्पल पड़ी हुई है। कुछ देर तक हुआ देखता रहा लेकिन वहां पर कोई नहीं दिखाई दिया। वह घर पहुंचा और बाइक मिलने की जानकारी स्कूल के प्रबंधक के परिजन को बताया।
जानकारी मिलते हैं गांव में हड़कंप मच गई। सैकड़ो की तादाद के लोग नदी के तट पर पहुंचे और सगे भाइयों की लाश की तलाश में जुड़ गए, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी मिलते स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर 12:00 बजे तक गोताखोर टीम के मौके पर न पहुंचने पर लोगों ने नाराज की जताई।