फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विजय मिश्रा के बड़े भाई लालसाहब मिश्रा का निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार

Fri, 24 Jul 2020 07:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासखंड सैदाबाद के पूूर्व ब्लाक प्रमुख और ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्रा के बड़े भाई रामचंद्र मिश्र उर्फ लालसाहब का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सैदाबाद क्षेत्र के भभयापुर खपटिहां के निवासी लाल साहब ने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

 

वह करीब 90 वर्ष के थे।  उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लालसाहब मिश्र सैदाबाद ब्लाक के दो बार निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए थे। तीसरी बार इनकी पुत्रबधु सावित्री देवी पत्नी मनोज मिश्र भी निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुई थीं। इनके भतीजे मनीष मिश्र भदोही जिले में डीघ ब्लाक के ब्लाक प्रमुख थे और मनीष वर्तमान में ज्ञानपुर के ब्लाक प्रमुख हैं।

 

इनके छोटे भाई विजय मिश्र ज्ञानपुर के विधायक व भयाहू रामलली मिश्र मिर्जापुर से विधान परिषद सदस्य हैं। लाल साहब मिश्र पूर्व में पं रामदेव मिश्र इंटर कालेज के प्रबंधक भी रह चुके है। अपने पीछे चार पुत्रो से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें