फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वायुसेना परिसर में संदिग्ध दिखे बुलेट सवार जीजा-साले गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। बमरौली वायुसेना परिसर स्थित मिलिटरी इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) कार्यालय के पास घूमने वाले बुलेट सवार दो संदिग्ध आरोपी फरहान और परवेज को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आपस में जीजा-साले हैं और घटनास्थल से कुछ ही पर रहते हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह जामुन और आम खाने गए थे। लेकिन, सुरक्षाकर्मियों ने जैसे ही मना किया तो दोनों वहां से वापस लौट गए।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कर्नल कुमार अमितेंद्रम ने पुलिस शिकायत में बताया था कि 30 जून को शाम 5:25 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने बमरौली एयरफोर्स स्टेशन स्थित एमईएस कार्यालय परिसर में भूरे रंग की बुलेट पर सवार होकर अनधिकृत रूप से प्रवेश किया। वह मुख्य द्वार से भीतर आए और एसएनसीओ मेस की ओर बढ़े।
इसी दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता कर्नल रामसुब्रमानियन के रोकने व पूछताछ करने पर बताया कि वह यहां सिर्फ यूं ही घूमने आए हैं। इसके बाद वह मुड़े और फिर तेजी से मुख्य द्वार से बाहर निकलकर बमरौली स्टेशन की तरफ भाग गए थे। इन अज्ञात व्यक्तियों के हाव-भाव कुछ संदेहास्पद प्रतीत हो रहे थे। पूरामुफ्ती थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरा से उक्त आरोपियों की पहचान की गई। पता चला दोनों घटनास्थल से कुछ दूरी पर रहते हैं। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि परवेज पढ़ाई करता है जबकि फरहान गाड़ी चलाता है। घटना के बाद दोनों ने पास में पेड़ से तोड़कर आम भी खाए थे। हालांकि, बाद में दोनों को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें